वरिष्ठ पत्रकार. कपूरथला।
यहां से बहुत बड़ी खबर सामने आई। एक सड़क दुर्घटना में चालक की मृत्यु हो गई, जबकि, महिला गंभीर तौर पर घायल हो चुकी है। हादसा शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सामने से पराली से भरी ट्रॉली की हुक खुली थी, जोकि कार के साइड शीशे में फंस गई। जिससे कार पलट गई। कार सवार अपने किसी परिचित की बेटी की रिंग सेरेमनी करके जालंधर से वापस घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। वहीं, डीएसपी सब डिवीजन दीप करण सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत व्यक्ति की पहचान आरपी शर्मा (62 वर्ष) निवासी हरगोबिंद नगर सामने रेल कोच फैक्टरी के रूप में हुई है।
हादसे का कारण यह बना
जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्टरी के नजदीक हरगोबिंद नगर निवासी आरपी शर्मा अपने किसी आरसीएफ निवासी परिचित की बेटी की जालंधर में रिंग सेरेमनी के आयोजन से वापस लौट रहे थे। जब वह शेखूपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पराली से भरी एक ट्रॉली की खुली हुक में उनकी कार का साइड शीशा फंस गया। जिससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार आरपी शर्मा और एक महिला रमेश कुमारी घायल हो गई। जिनको 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने आरपी शर्मा को को मृत घोषित कर दिया और महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। डीएसपी ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।