इस ROAD ACCIDENT में चली गई 2 जानें…..3 अस्पताल में जिंदगी-मौत से कर रहे संघर्ष..जानिए, कहां से आई यह बुरी खबर….?

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

कपूरथला से एक बुरी खबर सामने आई। सड़क हादसे के दौरान 2 की जान चली गई, जबकि, एक महिला सहित कुल 3 की हालत काफी गंभीर हैं। उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया। हादसा, गुरुवार की देर सायं कपूरथला में स्थित जालंधर-अमृतसर हाईवे का हैं। पुलिस ने सभी शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हादसा खड़े ट्रक में कार के टकराने की वजह से हुआ। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव हैबोवाल में देर सायं जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था। पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई। कार सीधे ट्रक में जा टकराई। हादसे को देखकर सभी लोग इकट्ठा हो गए। हादसे में राहुल कुमार तथा दलबीर सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि, रिया, राजेंद्र तथा एक छोटे बच्चे को घायलावस्था में जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया। 

चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों की हालत काफी चिंताजनक हैं। आईसीयू में रखा गया। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल में रखवा दिए। एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes