पक्का मोर्चा……..शिअद, एसजीपीसी ने आप सरकार को ठहराया गलत

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।  

प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा दिया गया। यह मोर्चा शिअद तथा एसजीपीसी की तरफ से लगाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस तथा निहंग सिंह के बीच विवाद के कारण लगाया गया। इस संयुक्त रोष प्रदर्शन में 23 नवंबर की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई और पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया गया।

इस रोष प्रदर्शन में सूबे के विभिन्न इलाकों से लोग शामिल हुए। इन लोगों ने कहा कि यह हिंसक घटना गोली चलने के बाद हुई। इसमें एक होमगार्ड के जवान की मौत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह सूबे के गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने साफ किया की यदि पंजाब सरकार ने अपने इस मामले में उचित कार्रवाई न की तो इस प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes