जालंधर के अस्पताल में चल रहा है घायल आप वर्कर का ऑपरेशन……..पुलिस इंतजार कर रही है घायल के होश में आने का
अश्विनी.फगवाड़ा।
पंजाब में गोली चलना तो अब आम बात हो चुकी है। खासकर, पंजाब की सत्ता में जब से परिवर्तन हुआ, तब से पंजाब में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ चुका है। इतना ही नहीं, अब तो सत्ता में आम आदमी पार्टी के वर्कर भी अब सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे है। ताजा उदाहरण पंजाब के फगवाड़ा के मेहटा बाईपास का सामने आया। वहां पर सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे आम आदमी पार्टी के सक्रिय वर्कर विपिन कुमार उर्फ गोरा पर हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीठ पर गोली मार दी। घायल का पहले फगवाड़ा के अस्पताल में इलाज चला। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर बताते हुए उसे जालंधर के अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले एक पगड़ीधार-हिंदू बताया जा रहा है। गैंगवार से लेकर राजनीतिक पहलू तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुट चुकी है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। घायल के होश में आने का पुलिस इंतजार कर रही है।
इस बात की पुष्टि करते डीएसपी अश्रु राम शर्मा ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। उन्हें सुबह सूचना आई थी कि मेहटा बाईपास पर गोली चल गई। तुरंत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पता चला कि एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश ने विपिन कुमार उर्फ गोरा पर गोली चला दी। गोली विपिन की पीठ पर गोली लगी। खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। पुलिस की मदद से एंबुलेंस माध्यम से यहां के एक अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार उपरांत जालंधर के अस्पताल रेफर कर दिया। पता चला है कि घायल का ऑपरेशन चल रहा है। होश में आने के उपरांत बयान के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, मामला गैंगवार से जुड़ा है या फिर राजनीतिक किसी भी पहलू पर अभी कुछ कहना ठीक नहीं रहेगा। हर प्रकार के एंगल से जांच पड़ताल आरंभ कर दी गई।पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी के कुछ फुटेज अपने कब्जे में लिए है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी में गोली चलाने वाला एक सिख तथा एक हिंदू लग रहा है। गहनता से जांच चल रही है। उधर, घायल के परिवार ने किसी के साथ दुश्मनी होने की बात नहीं कहीं है।
सत्ता परिवर्तन के उपरांत अपराध में इजाफा
पंजाब की सत्ता परिवर्तन के उपरांत प्रदेश में अपराध की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। दिन प्रतिदिन गोली चलना , गैंगवार जैसी परिस्थितियां काफी बढ़ चुकी है। अब तो आप वर्करों पर गोली चलना, एक प्रकार से यह संकेत जाता है कि सत्ता में शासन कर रही पार्टी के आम वर्कर भी अब सुरक्षित नहीं है। इसके लिए भगवंत मान (खुद गृह मंत्रालय प्रभार) को सुनिश्चित करना होगा कि कैसे लोगों को शांतिमय तथा भयमुक्त जीवन दे सकते है। यहां पर अब पूर्व आईपीएस जांबाज तथा ईमानदार विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को गृह-मंत्रालय जैसे विभाग की जिम्मेदारी देने की जरूरत आ पड़ी है। क्योंकि, पंजाब की कानून व्यवस्था को कैसे चलाना है कुंवर विजय प्रताप सिंह जैसे नेता से कोई बेहतर नहीं जान सकता है।