थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज, दो दिन का मिला पुलिस रिमांड
एसएनई नेटवर्क.कपूरथला।
यहां पर एक साढे 3 महीने की गाय की बछिया से 4 लोगों की ओर से बलात्कार के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोठांवाल पुलिस चौकी की टीम ने बछिया के मालिक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसकी पुष्टि मोठावाल चौकी के इंचार्ज दविंदर पाल शर्मा ने की है। चारों को अदालत में पेश करके पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह निवासी गांव कुलार(नकोदर) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च को लगभग 11 बजे अपने पशुओं की हवेली में गया तो देखा वहां पर उसकी साढे 3 महीने की बछिया वहां पर मौजूद नहीं थी। कई जगह तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
पता चला कि उसकी बछिया को सीता ,राम ऋषिदेव व अरविंद कुमार, रजो ऋषि घसीट कर लेकर कहीं जा रहे है। गहराई से जांच-पड़ताल की तो गाय की बछिया गांव की मोटर में मृत पाई गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके बछिया का यौन शोषण (बलात्कार) किया गया है। उसे मार भी दिया गया था। मोठा वाल चौकी के इंचार्ज दविंदर पाल शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।