वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
यहां पर गोलीबारी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। पता चला है कि 2 पक्ष में पुरानी रंजिश की वजह से गोलियां चली। गोली चलने की संख्या 1 दर्जन के करीब बताई जा रही है। गोली लगने से 2 बुरी तरह से घायल होने का पता चला है। मामला, पंजाब के जिला कपूरथला में देर रात्रि का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। दोनों का संबंध बड़े गैंगस्टरों के साथ बात पता चली है। पुलिस ने 1 दर्जन के करीब के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। किसी प्रकार से कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। घटनास्थल किसी एनआरआई के घर के पास होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
पुलिस का क्या है इस मामले में तर्क
वहीं डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह के अनुसार गांव शादीपुर में शुक्रवार की देर रात दो गुटों में रंजिशन गोलियां चलीं। इसमें एक युवक जख्मी हुआ है। दोनों गुटों के लोगों पर पहले से कई केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं, वहीं गांव नंगल लुबाना में फायरिंग की घटना घटी है। इस मामले में भी एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। लेकिन अभी तक जख्मी के बारे में पता नहीं चला है।
मौके से 4 -5 खोल बरामद हुए। घायल गुरदयाल सिंह को दो गोलियां लगी, जिनमें एक उसकी बाजू पर तथा दूसरी टांग में लगी। उसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। SHO हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। दोनों गुटों के लोगों पर पहले भी मारपीट व लड़ाई झगड़े के मामलें दर्ज है।