गौर से देखिए…..इस तस्कर को…अपने गांव के खेत में कर रहा था अफीम की खेती…पुलिस ने पकड़ा तो रह गई दंग

HEAVY QUANTITY OF PUPPY HUSK RECOVEREB BY POLICE TO ACCUSED KPT 10.3.25.1 (SNE NEWS)

एमके.सोनी.सुभानपुर (कपूरथला)। 

थाना सुभानपुर की पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गांव लखन के पड्डे में 150 अफीम के पौधों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जहां खेत में से पौधे उखाड़कर जब्त किया, वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुभानपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह व थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई अमनदीप कुमार की निगरानी में एएसआई लखबीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर गांव लखन के पड्डे में बलविंदर सिंह के खेत से 150 पौधे अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस ने पोस्त(अफीम) के पौधों खुद उखाड़कर जब्त किए, जिनका वजन 11 किलो 400 ग्राम है। थाना सुभानपुर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes