वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
पुरानी रंजिश में 2 गुटों में संघर्ष हो गया। गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई। अस्पताल में दम तोड़ दिया हैं। मामला, पंजाब के कपूरथला शहर से जुड़ा हैं। घटनाक्रम की सभी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं। पुलिस ने कुछ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बच्चों की आपसी लड़ाई को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ। उधर, पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, कपूरथला के सिधवां में बच्चों की आपस में लड़ाई हो गई। मामला बड़ों की बीच हो गया। बहसबाजी से मामला एकदम गरमा गया। एक गुट ने गोलीबारी कर दी। गोली लगने से एक खून से लथपथ हो गया। अस्पताल लेकर गए तो उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। इलाज दौरान घायल विजय कुमार ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के बड़े अधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच में दो गुट की आपसी रंजिश सामने आई। लगभग आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। एक की मृत्यु हो चुकी हैं। जल्द ही गुनहगारों की गिरफ्तारी के बारे उक्त अधिकारी ने दावा किया।