बेखौफ अपराधी…..सरेआम घर से LED चुरा कर अज्ञात फरार…..वायरल वीडियो में कैद हुई वारदात की तस्वीरें

THEFT VIRUL VIDEO AT K.P.T 9.4.25

M.K SONI.KAPURTHALA.

कपूरथला के मोहल्ला अजीत नगर में एक बंद कोठी में दिनदिहाड़े अज्ञात द्वारा घुस में कर एलईडी चोरी कर ली है। हालाँकि घर में लगे CCTV कैमरे में उसकी वारदात कैद हो चुकी है। इसमें साफ तौर देखा जा सकता है कि कैसे एक अज्ञात गेट फांदकर घर में दाखिल होता है,फिर सामान चोरी कर जाते हुए देखा जा सकता है। यह CCTV विडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। वहीं दूसरी तरफ वायरल वीडियो के आधार पर  पुलिस ने अज्ञात तक पहुंचाने के लिए अपनी जांच तेजी से शुरू कर दी है। 

क्या था पूरा मामला, समझिए, इस रिपोर्ट में…?

जानकारी देते हुए गुरमेल सिंह वासी अजीत नगर ने बताया कि वह बीते दिन घर को लॉक कर परिवार सहित श्री हजूर साहिब गए हुए थे। जब वह वापिस घर लौटे तो देखा कि घर से एलईडी गायब थी। उन्होंने अपने तौर पर एलईडी व चोर की काफी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला।  

जिसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें एक अज्ञात की गतिविधि कैद थी। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अज्ञात पहले गेट फांद कर अंदर दाखिल होता है और फिर घर से एलईडी चोरी कर गेट फांद कर फरार हो जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। क्योंकि इलाके में चोरी की कई वारदातें हो रही है। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes