वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा तथा नवजोत सिंह सिद्वू के बीच चल रहे घमासान को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे कोई भी हो उस पर कार्रवाई आवश्य ही होगी। वड़िंग शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आप सरकार के खिलाफ चल रहे धरने प्रदर्शन के दौरान कपूरथला पहुंचे थे।
दरअसल, ना कानून, न व्यवस्था, पंजाब की हालत हुई खस्ता के तहत पंजाब कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कपूरथला के शालीमार बाग में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जहां प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने पंजाब सरकार को बेरोजगारी, नशा, लॉ एंड आर्डर और विकास जैसे मुद्दों पर घेरा है।
धरने के बाद वड़िंग ने जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हो रही शाब्दिक जंग के बारे तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी भी दी कि कोई भी नेता पार्टी में अगर अनुशासनहीनता करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।