सीएम मान से लगाई इंसाफ की गुहार, मांग……केस की होनी चाहिए पड़ताल
वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
पंजाबी सिंगर मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा को ब्लैकमेल करने के संगीन आरोप लगे है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव होकर सिंगा ने उन लोगों पर आरोप जड़ा हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ पिछले दिनों पर्चा दर्ज कराया था। पर्चा उनके खिलाफ जिला कपूरथला तथा अजनाला में किया गया। आरोप में 10 लाख की मांग करने के साथ-साथ केस रफा दफा करने की बात सामने आई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है तथा मामले की जांच-पड़ताल करने के लिए मांग की गई। उधर, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही हैं, अगर किसी के खिलाफ आरोप साबित होता है तो किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
दरअसल, पंजाबी गायक तथा अभिनेता सिंगा शुरुआत से ही अपने अश्लील गीत तथा गन कल्चर को बढ़ावा देने की वजह से विवादों में रहे हैं। इस प्रकार के गानों को लेकर वैसे भी कई बार पंजाब एवं हरियाणा उच्च-न्यायालय सरकार से लेकर पंजाब पुलिस को फटकार लगा चुका है। उनसे इस गंभीर आदेश के प्रति अब तक किन-किन के खिलाफ कार्रवाई हुई, कितने इस प्रकार के गीतों पर प्रतिबंध लगाया गया। इसकी रिपोर्ट तक मांग चुके हैं। फिलहाल, सरकार तथा पुलिस अदालत के आदेश की अनुपालना भी सही ढंग से कर रही हैं। कई गीतकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरकार ने अपनी कार्रवाई करने का प्रमाण भी दिया।
सिंगा का पिछले दिनों एक गीत काफी चर्चा में रहा। उन पर आरोप लगा कि गीत में अश्लीलता से लेकर गन कल्चर को खूब प्रमोट किया गया। इतना ही नहीं धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई गई। इस पर धार्मिक संगठनों ने सिंगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस के समक्ष पेश हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
उधर, सिंगा ने इंस्टाग्राम में लाइव होकर उन्हें ब्लैकमेल करने का कुछ लोगों के खिलाफ संगीन आरोप जड़ दिया। आरोप लगाया कि उससे 10 लाख की मांग की जा रही हैं। पिता बिल्कुल परेशान हो चुके हैं। मुझ से खासा गुस्सा चल रहे हैं। क्योंकि, उन्हें अलग-अलग थाना में चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा हैं। जांच-पड़ताल के लिए 3 माह का समय हो चुके हैं। एक बार उसे पेश होने के लिए नहीं बोला गया। ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ उसके पास पक्के सबूत हैं। लगभग 20 लोगों के नाम अपनी मेल पर सेफ कर रखे हैं। जोकि, उसे तंग कर रहे हैं। भविष्य में मेरे पिता तथा परिवार को कुछ भी हो जाता है तो किसी को भी नहीं छोड़ेगा। वे लोग इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।