वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
2 बच्चे खेलते-खेलते दरिया ब्यास के पानी में डूब गए। सिविल अस्पताल के डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चों के अभिभावकों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला, पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से जुड़ा हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ बांध बांधने की सेवा के लिए आए थे। इस हादसे के बाद हर किसी की आंखें नम हैं। मृतकों की पहचान गुरबीर सिंह गोरा , समरप्रीत सिंह के तौर पर हुई। गुरबीर माता-पिता का इकलौता बेटा था। मासूमों की मौत की सूचना मिलते ही विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से शोक व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार का विरोध जताते हुए कहा कि नाकाम प्रबंधों की वजह से 2 परिवारों के चिराग बुझ गए हैं।