वरिष्ठ पत्रकार. सुभानपुर /कपूरथला।
110 की गति से चलने वाली कार ने एक ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। यह सड़क दुर्घटना पंजाब के जिला कपूरथला में सुभानपुर क्षेत्र जुड़ी हुई है। इस दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मृत्यु हो गई है, जबकि, ई-रिक्शा चालक तथा एक छोटा बच्चा अस्पताल में जीवन तथा मौत से संघर्ष कर रहा है। उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। कार चालक अपना छोड़ कर फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस ने दोनों ही वाहन कब्जे में ले लिए है। कार चालक के खिलाफ आपराधिक मामला करने की पुष्टि कर दी है।
जानिए, क्या था पूरा मामला
केस की जांच पड़ताल करने वाले एक जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिली कि हमीरा व सुभानपुर के बीच एक तेज रफ्तार एक कार (PB-09-Q-5277) ने आगे जा रहे ई-रिक्शा (PB08-FJ-4259) को टक्कर मार दी। जिस कारण 2 महिलाएं, ई-रिक्शा चालक व एक नन्हा बच्चा बुरी तरह घायल हुए है।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए गांव मुस्तफाबाद स्थित SGL चेरिटेबल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला सीमा, उसका 5 वर्षीय बेटा नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जितेंद्र सिंह को ड्यूटी डॉक्टर ने गंभीर घायल होने के कारण कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सीमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ड्यूटी डॉक्टर ने 5 वर्षीय नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए आगे रैफर कर दिया।
पूरा परिवार तबाह
मृतक महिला सीमा के पति मलकीत सिंह के अनुसार उसकी पत्नी व भाभी ई-रिक्शा पर सुभानपुर में रिश्तेदारों को मिलने गई थी, वहां से उन्होंने कपूरथला में किसी समागम में भाग लेने के लिए जाना था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमे दोनों की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने उनका पूरा परिवार तबाह कर दिया।