BREAKING NEWS…डायरिया की वजह से यहां पर गई 4 की जान…..प्रशासन सतर्क, लोगों की सेवा में जुटी अलग-अलग TEAM

FILE PHOTO

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

पंजाब के कपूरथला में डायरिया की वजह से 4 की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इसमें एक बुजुर्ग तथा बच्चा भी शामिल है। चिंता का विषय होने की वजह से सरकार तथा प्रशासन ने कड़े प्रबंध कर दिए। स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल बेड का इंतजाम सिविल अस्पताल में कर दिया है, ताकि रोगियों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत पेश न हों। पता चला है कि लगभग 40 मरीज डायरिया रोग से संबंधित है। 25 ठीक होकर घर चले गए है, जबकि, 4 की मृत्यु हो चुकी है, 10 का इलाज चल रहा है। इस बात की पुष्टि, सिविल प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने की। रोग के पीछे की वजह बारे पता लगाया जा रहा है। एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी। 

शीर्ष अधिकारी ने अधिक जानकारी देते बताया कि डायरिया फैलने से प्रशासन काफी चिंतित है। प्रशासन इसे हलके में नहीं ले रहा है। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की विशेष टीम रोगियों का इलाज सही ढंग से कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सबसे ग्रसित क्षेत्र आरसीएफ के समीप पाया गया। वहां पर उनकी विशेष टीम कारणों का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित रोगियों का इलाज सरकारी अस्पताल की विशेष वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों की विशेष टीम हर रोगी पर पल-पल नजर रख रही है। 20 रोगी स्वस्थ होकर घर चल गए है, जबकि, 10 का इलाज चल रहा है। स्थिति कंट्रोल में है। एक बुजुर्ग, बच्चा सहित 4 की मौत की पुष्टि की गई।

 घर-घर वितरित की जा रही दवा


शीर्ष अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि प्रशासन रोग को लेकर काफी सीरियस है। रोग से संबंधित दवाओं को क्षेत्र के प्रत्येक घर पर जाकर उनकी टीम वितरित कर रही है। अगर कोई डायरिया से ग्रसित है तो प्रशासन की एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल दाखिल किया जा रहा है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है, अगर किसी को इस रोग के लक्षण पता लगे तो तत्काल उनके साथ संपर्क कर सकता है। प्रशासन ने इस संबंध में संपर्क नंबर भी जारी किए है। 

100% LikesVS
0% Dislikes