SNE NETWORK.KAPURTHALA.
देर रात डडविंडी-लोहियां रोड पर 2 तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर 5 युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 बाइक बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। हादसे में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी SI गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि देर रात पिमस में रेफर किए गए घायल की भी मौत हो गई है। जस्सा और अर्श निवासी गांव वाड़ा जोध सिंह की मौत हो गई। जबकि जयदेव वासी वाड़ा जोध सिंह और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत के चलते जालंधर और बाकी 2 को कपूरथला रेफर किया गया है।