वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि मामला लेनदेन को लेकर है। मृतक पेशे से एजेंट था। तेजधार हथियारों से हमला किया गया। अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने वाली की कुल संख्या 6 बताई जा रही है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात देर सायं बुधवार की है। सीसीटीवी कैमरा से अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है। किसी के गिरफ्तारी बारे अब तक पुष्टि ने कोई पुष्टि नहीं की। पुलिस इस बात का दावा अवश्य कर रही है कि जल्द वारदात को अंजाम देने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
मृतक बंटी के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा एजेंट का काम करता था। युवाओं को विदेश भेजता था। मस्जिद चौक के समीप कुछ अज्ञात हमलावर उनके बेटे के साथ झगड़ा करने लगें। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंटी की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। हर किसी के साथ प्यार के साथ रहता था। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार थे। वारदात को अंजाम देने के उपरांत मौके से फरार हो गए।
पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम पैसे के लेनदेन को लेकर दिया गया। सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।