KAPURTHALA..यहां से बरामद हुआ प्रेमी युगल का शव…..दोनों परिवार इनके रिश्ते के थे खिलाफ….फिर उठाया यह कदम

DEAD BODY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

एमके सोनी.सुल्तानपुर लोधी /कपूरथला। 

एक प्रेमी युगल के शव काली बेईं से बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान गांव अदालत चक्क निवासी 26 वर्षीय रामबालक और 20 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। दोनों पिछले 4 दिनों से लापता थे। मामला, पंजाब के जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। मामला, आत्महत्या से जुड़ा है या फिर कुछ अन्य कारण, इस बारे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। 

जानकारी के अनुसार, दोनों ही एक दूसरे के साथ प्रेम करते थे। वह पीछे से उतर प्रदेश के रहने वाले है। यहां पर दोनों परिवार एक दूसरे के समीप रह रहे थे। परिवार दोनों के प्रेम संबंध को पसंद नहीं करता था। क्योंकि, दोनों ही रिश्तेदार भी थे। इसलिए, दोनों ने आत्महत्या करने का कदम उठाया। उधर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने प्राथमिक तौर पर 174 के अधीन कार्रवाई की। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के हवाले कर दिए जाएगे। पुलिस ने हर पहलू पर जांच आरंभ कर दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes