PHAGWARA-REPORT……इस क्षेत्र में मिली खून से लथपथ मंदबुद्धि बालिका…..दुष्कर्म की आशंका 

RAPE-FILE-IMAGE-CREDIT-BY-INTT.

SNE NETWORK.PHAGWARA/KAPURTHALA.

फगवाड़ा में एक व्यक्ति ने मंदबुद्धि बालिका को अगवा कर उसे लहूलुहान व नग्न अवस्था में रेलवे फाटक के नजदीक फेंक दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बालिका का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है जिसके बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी। मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सफाई कर्मी का काम करती है। उसकी छोटी बेटी मंदबुद्धि है और बोल नहीं सकती। 26 फरवरी को वह रोजाना की तरह अपने काम पर चली गई थी। करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति इक्विटा नंबर पीबी 09 एई 5770 पर आया तथा बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने बताया कि उसने अपनी बेटी की काफी तलाश की तो बेटी खेड़ा फाटक पर घायल अवस्था में पड़ी मिली, उसके कपड़े खून से लथपथ थे। वह नग्न अवस्था में पड़ी थी। सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि उसकी बेटी को ले जाने वाले व्यक्ति का नाम उमेश निवासी भवनशाकपुर थाना बदोखर जिला रायबरेली राज्य उत्तर प्रदेश हाल निवासी लाजवाब ढाबा के नजदीक, हरगोबिंद नगर फगवाड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes