वरिष्ठ JOURNALIST. कपूरथला।
एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब परिसर में मृत्यु हो गई। महिला अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंची थी। गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते समय वह अचानक गिर गई। इसके बाद परिवारिक सदस्य महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हुई है।
गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला के बेहोश होकर गिरने का वाकया कैद हो गया है। महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होती है। शीश भी झुकाती है। इसके बाद वह आगे बढ़ने लगी है। अंदर दाखिल होते समय बुजुर्ग महिला अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला संगरूर की रहने वाली थी।