PUNJAB BREAKING–गोलियों से भून डाला पेट्रोल पंप कर्मचारी….अस्पताल में तोड़ा दम, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल डलवाने आये 3 नकाबपोश बाइक सवारों द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर फायरिंग करने की घटना घटी है। इसकी एक CCTV भी सामने आई है। वहीं घटना में घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसकी पुष्टि SSP कपूरथला गौरव तूरा ने करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। 

तीनो मौके से फरार हो गए

मिली जानकारी अनुसार गांव खीरावाली के नजदीक एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात 3 बाइक सवार आये जिन्होंने अपने मुँह बंधे हुए थे। पम्प कर्मचारी द्वारा पेट्रोल डलवाने के बाद उनकी कुछ बहस हुई। इसी दौरान वहीं ड्यूटी पर तैनात कर्मी कुलवंत सिंह आ गया। बाइक सवारों में से एक के पास दातर और एक के पास पिस्टल था। पिस्टल वाले बदमाश ने कुलवंत सिंह पर फायरिंग कर दी और तीनो मौके से फरार हो गए।  

निजी अस्पताल में भर्ती करवाया

घायल कर्मचारी कुलवंत सिंह को उपचार के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

जल्द बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा-पुलिस

वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल हुए कर्मी कुलवंत सिंह की मौत होने की पुष्टि एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने भी की है। और बताया कि जांच में जुटी पुलिस टीम द्वारा जल्द बदमाशों को काबू कर लिया जायगा।

100% LikesVS
0% Dislikes