USA-NEWS…भुलत्थ के रहने वाले पम्मा की अमेरिका में गोली मारकर हत्या…परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.भुलत्थ/KAPURTHALA/WORLD-DESK.

भुलत्थ के रहने वाले एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परमजीत सिंह घुम्मण उर्फ पम्मा (35) के रूप में हुई है। अभी तक हत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है और न ही वारदात के पीछे के कारणों का पता चल पाया है। अमेरिकी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि परमजीत सिंह ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। वह करीब 10 साल पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था।

वहां वह कैलिफोर्निया में काम करता था। विदेश में परिवार का सहारा बने परमजीत सिंह की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परमजीत की मौत की खबर भुलत्थ पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, परिचितों और इलाके के लोगों की ओर से परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###KAPURTHALA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes