वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
एक सड़क दुर्घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। हादसे में महिला की जान चली गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। मामला, पंजाब के कपूरथला जिले के गांव डडविंडी से जुड़ा हुआ हैं। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं हो पाई।
पुलिस ने बताया मनजीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी गांव डडविंडी जब सड़क पार कर रही थीं तो तो एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी और वह टिप्पर के नीचे आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।