VIRUL VIDEO..हौंसले तो देखो, इन चोरों के……कितनी असानी से सरकारी अस्पताल की ऑक्सीजन मशीन चुरा ले गए…ARREST?

CCTV FOOTAGE KPT.HOSP.IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।

अब सरकारी संपत्ति चोरों के निशाने पर आ गई है। ऐसा ही एक मामला, सिविल अस्पताल का सामने आया। यहां पर अज्ञात चोर सिविल अस्पताल में घुस जाते है तथा बड़ी आसानी से  ऑक्सीजन मशीन चुरा ले जाते है। उनकी हर हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। उनकी कुल संख्या 2 बताई जा रही है। पुलिस ने अस्पताल के शीर्ष अधिकारी के बयान पर 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के कुछ समय बाद गिरफ्तारी करने की पुष्टि कर दी। 

…जानिए, क्या था पूरा मामला, खास रिपोर्ट में

सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनदीप कौर में बताया कि 12 फरवरी को उसकी ड्यूटी शाम 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक थी। शाम को लगभग 6 बजे वह अपने ऑफिस में मौजूद थी। तभी वार्ड अटेंडेंट सनी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में 2 व्यक्तियों की ओर से ऑक्सीजन मशीन चोरी कर ली गई है। 

..ऐसे सुलझाया पुलिस ने मामला

मेडिकल अफसर डॉ मनदीप कौर की शिकायत के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू भी कर लिया गया है। एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी किशन पुत्र महेंद्र पाल और अर्शदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव रूपेवाल को काबू कर लिया गया है। दोनों को शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes