वरिष्ठ पत्रकार.फगवाड़ा (कपूरथला)।
6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बुरी तरह से दुष्कर्म किया गया। घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला बिहार निवासी मोहम्मद को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची को लहसुन छीलने के बहाने अपने साथ ले गया। मामला, पंजाब के जिला कपूरथला के शहर फगवाड़ा का बताया गया। कथित अपराधी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो चुकी हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कथित अपराधी एक चेरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में काम करता हैं। पीछे से बिहार के सहरसा का रहने वाला हैं। उन्हें पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत दी कि कथित अपराधी छह वर्षीय मासूम को लहसुन छीलने के बहाने अपने कमरे में ले गया। वहां पर बच्ची का मुंह दबाकर बुरी तरह से दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकाया कि अगर घर में किसी को बताया तो उसके मां-बाप को जान से मार डालेंगा।
कुछ समय उपरांत बच्ची रोते हुए उनके पास पहुंची। बच्ची से कारण बताया तो उसने अपने गुप्तांग में दर्द होने की बात बताई। देखा तो खून से लथपथ थी। तत्काल चिकित्सा अधिकारी के पास लाया गया। उन्होंने आगे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में बच्ची का मेडिकल कराया। जांच रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो चुकी हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित अपराधी के खिलाफ पीड़ित की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। कथित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पीड़ित परिवार को जरूर इंसाफ मिलेंगा।