इस्रराइल के खिलाफ इस शहर में निकला विशाल कैंडल मार्च, 1 लाख से अधिक मुसलमान हुए इकट्ठे

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।  

एक लाख से भी अधिक मुसलमानों ने इस्रराइल की कार्रवाई को लेकर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। यह तस्वीरें पंजाब के लुधियाना शहर की हैं। इस कैंडल मार्च में लुधियाना की विभिन्न मस्जिदों के इमाम, प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता अपने-अपने साथियों के साथ पहुंचे।यह विशाल कैंडल मार्च फील्ड गंज चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ और जेल रोड कूचा नंबर 16 से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा।

इस अवसर पर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि अपनी आजादी के लिए आवाज उठाने वाले फलस्तीन के लोगों को आतंकी कहना शर्म की बात हैं। इस्रराइल की कार्रवाई सरासर गलत है। वो बच्चों और आम नागरिकों को मार रहे हैं और लगातार इंसानियत का कत्ल कर रहे हैं। 


शाही इमाम ने कहा कि फलस्तीन का मसला बिल्कुल ईस्ट इंडिया कंपनी वाला है… जो साजिश के तहत हमारे देश पर कब्जा करके अत्याचार करती रही। अपील करते हुए कहा कि हम सभी धर्मों के लोगों को इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes