एएसआई पर महिला ने लगाए संगीन आरोप, मारपीट तथा कपड़े फाड़े, पुलिस बोली, कोई सच्चाई नहीं

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 

एक एएसआई पर महिला ने काफी संगीन आरोप लगाए हैं। मामला,  खन्ना के सिटी थाना-2 का बताया जा रहा हैं। अस्पताल में भर्ती महिला ने एक एएसआई पर उसके साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने के काफी संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए। 

अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी। उक्त व्यक्ति को उसने किसी दूसरी महिला के साथ देख लिया था। उसके खिलाफ सिटी थाना 2 में शिकायत दी थी।


पुलिस बोली , कोई सच्चाई नहीं


पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने थाने के अंदर और बाहर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज देखी हैं, कोई सच्चाई नहीं है। महिला झूठ बोल रही है। महिला ने थाने में एएसआई को धमकियां दीं। किसी ने महिला को कुछ नहीं कहा। पड़ताल चल रही हैं। तथ्यों के अनुसार कार्रवाई होगी।

100% LikesVS
0% Dislikes