तेज बहाव में बह गए डेहलो नदी में 3 बच्चे, एक सुरक्षित निकाला..जबकि दो की मौत हो गई
एसएनई नेटवर्क.लुधियाना
समाज में इंसानियत खाक में मिल चुकी है। इसका ताजा उदाहरण पंजाब के जिला लुधियाना में सामने आया। शनिवार को नहर में बह गए तीन बच्चों को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों ने पीड़ित परिवार से 35 रुपए की मांग करने के संगीन आरोप लगे। एक बच्चा सुरक्षित बाहर निकाल लिया , जबकि विजय तिवारी तथा आयुष पांडे की डूबने की वजह से मौत हो गई। घटनाक्रम शनिवार शाम डेहलो नदी का बताया जा रहा है। शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। गोताखोरों पर लगे आरोप की स्थानीय पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि स्कूल से बंक करके तीनों बच्चे आलमगीर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। वहीं से यह बच्चे फ्लाई साहब नजदीक डेहलों नहर के पास चले गए। जहां तीन युवक नहर में नहाने के लिए उतरे थे। लुधियाना के ग्यासपुरा के इलाका सुरजीत नगर और गुरमीत नगर से 3 छात्र डेहलों नहर में नहाने लगे। नहाते समय दोनों युवक किसी कारण अपने आप को संभाल नहीं पाए और डूब गए। एक युवक को राहगीर ने अपनी पगड़ी का लड़ पकड़ा कर बचा लिया। दो युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।