खाकी पर लगा फिर से दाग…………..चौकी प्रभारी सहित एएसआई युवती के साथ छेड़छाड़ के लिए पाए आरोपी, नौकरी से बर्खास्त, जल्द होंगे सलाखों के पीछे

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 

इस बार खाकी के खिलाफ काफी संगीन आरोप लगा हैं। चौंकी इंचार्ज तथा एएसआई के खिलाफ नारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त तथा संगीन धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। मामला, के खन्ना क्षेत्र से जुड़ा हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसएसपी ने खुद जांच-पड़ताल करने के उपरांत दोनों को आरोपी ठहराया। 

क्या था पूरा प्रकरणजानकारी के अनुसार एक युवती का अपने प्रेमी के साथ झगड़ा चल रहा था। उसने पुलिस के पास शिकायत दी थी। इसकी जांच पुलिस चौकी रौणी के इंचार्ज बलवीर सिंह कर रहे थे। शिकायत के सिलसिले में युवती चौकी आती जाती थी। इसी बीच युवती का प्रेमी के साथ राजीनामा हो गया।

शिकायत में यह कहा था युवती ने


इसके बाद युवती ने एसएसपी खन्ना से शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया गया कि जब उसे चौकी बुलाया जाता था तो चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह और एएसआई हरमीत सिंह छेड़छाड़ करते रहते थे। अभद्र टिप्पणी करते थे। शिकायत की जांच पड़ताल के बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes