चन्नी-सिद्वू दिखे राजनीतिक मंच पर एक साथ-साथ, जबकि भीतर से रहे दूर-दूर

फोटो कैप्शन........लुधियाना में सीएम शहीद किसान परिवारों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए साथ में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्वू, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल तथा अन्य। 

लुधियाना में सिद्वू ने चोक्के-छक्के मार इशारों-इशारों में ही अपनी सरकार को घेरा

चन्नी ने गिनाईं, अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां

पंजाब प्रभारी ने की सभी विधायकों से मुलाकात

एसएनई न्यूज़.लुधियाना।

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 प्रचार से पिछड़ रही कांग्रेस पार्टी ने सोमवार से पंजाब की आर्थिक राजधानी में एक बड़ी जनसभा का आयोजन कर हर राजनीति पार्टी को एकदम से चौंका दिया। बैकफुट पर चली रही कांग्रेस के आज के मास्टर स्ट्रोक ने उसे फ्रंटफुट पर राजनीति पारी खेलने का अवसर दे दिया। 

सुबह लुधियाना में कांग्रेस की राजनीति जनसभा में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इतना ही नहीं, प्रदेश के मुखिया चरणजीत सिंह चन्नी तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्वू, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तथा वहां के मौजूदा कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों सहित पहुंचे। इस जनसभा के संपन्न होने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने इस जिला से संबंधित सभी कांग्रेसी विधायकों के साथ अकेले -अकेले मुलाकात की। उनसे राजनीति चर्चा भी हुई तथा किसी प्रकार से कोई समस्या बारे में पूछा गया। 

इस दौरान चन्नी सिद्वू देखें तो जरूर एक साथ-साथ, जबकि भीतर से भीतर दूर-दूर ही रहे। लुधियाना में सिद्वू ने अपने संबोधन का आगाज़ चोक्के-छक्कों से किया। इशारों में ही अपनी सरकार के खिलाफ घेरने में कोई कसर तक नहीं छोड़ी। कहा कि जब तक रेत माफिया, केबल माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 

शिअद पर निशाना साधते कहा कि इन लोगों के बदौलत प्रदेश में रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, केबल माफिया चल रहा है। उन्हें सज़ा दिलाना, उनकी हर संभव प्रयास रहेगा। आप पर तंज कसते कहा कि अपना दिल्ली मॉडल पंजाब पर थोपने की जरूरत नहीं करे। क्योंकि , पंजाब में बिजली दिल्ली से सस्ती हो चुकी है। 

उधर, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने संबोधन में सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब हर काम सही ढंग तथा बिल्कुल तीव्र गति से किया जा रहा है। लोगों के वादों पर सरकार खरा उतर रही है। लुधियाना के उद्यमियों पर सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए, उन्हें अब पांच रुपए यूनिट के हिसाब से बिजली दी जा रही है।

दरअसल, लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा जिला माना जाता है। यहां पर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर लगभग 16 विधानसभा हलका है। जबकि, कैप्टन के कार्यकाल दौरान यहां पर कांग्रेस की काफी मजबूत स्थिति रही। लेकिन, अब चूंकि कैप्टन कांग्रेस को अलविदा कह चुके है। ऐसे में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने के बारे कहना संभव नहीं हो सकता है।

इसलिए कांग्रेस ने सबसे पहले यहां पर विशाल जनसभा कर अपने वोट बैंक को साधने का प्रयास किया। मगर, इस बात को भी बिल्कुल नहीं नकारा जा सकता कि शिअद के सुप्रीमो सुखबीर बादल प्रति माह चार से पांच चक्कर लगा देते है।

क्योंकि, उन्हें इस बात का मालूम है कि इस क्षेत्र से अगर शिअद चुनाव में मजबूत स्थिति के साथ मैदान में उतरता है तो पंजाब में उसे मजबूत पकड़ हासिल हो सकती है। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब फेरी दौरान हर कोई बड़ा फैसला चुनावी वादे का इसी क्षेत्र से करते है। क्योंकि , उन्होंने भी अपनी पारी ताकत, इस क्षेत्र में झोंक दी। जबकि, आप पंजाब का सीएम चेहरा घोषित करने में अब तक सभी पार्टियों से पीछे चल रही है।

शहीद परिवार को नियुक्ति पत्र सौंपे

इस जनसभा से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शहीद हुए किसानों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। परिवार के एक सदस्य को डीसी रेट पर नौकरी तथा आश्रितों को आर्थिक मदद देने का पंजाब सरकार ने वादा किया। उसी संबंध में चन्नी ने शहीद परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंप कर सरकार द्वारा किया गया वादे को पूरा किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes