LUDHIANA BIG BREAKING—जल्लाद इंसान—-नशे में भूला इंसानियत….पत्नी-बेटे को बुरी तरह से काट डाला, अन्य बेटे को लेकर फरार

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना। 

एक व्यक्ति ने अपने परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर, उन्हें खेत में फेंक दिया। पत्नी तथा बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। अन्य बेटे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कथित हरजीत सिंह उर्फ जीता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी नशे का आधी है तथा अक्सर ही परिवार के साथ झगड़ा करता था। मामला लुधियाना के समराला से जुड़ा हैं। 

घायल जसविंदर कौर के भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि मेरा बहनोई नशे का आदी है। इसी वजह से अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा रहता था। पहले भी दो बार बहन और बहनोई का पंचायत बुलाकर समझौता हो चुका है। अभी थोड़े दिन पहले बहन के दो ऑपरेशन हुए थे। भांजा लवप्रीत सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरजीत सिंह दूसरे बेटे जोत सिंह को अपने साथ ले गया है।


परिवार में डर


डर है कि कहीं वो उस पर भी हमला न करे। समराला के सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गांव कोटाला का एक लड़का व उसकी मां की हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया है। लखविंदर सिंह ने बताया कि जैसे हमें खबर मिली वैसे ही गांव कोटला पहुंचे। गांव के किसी व्यक्ति ने बहन और भांजे को खेतों से नहीं उठाया था और न ही किसी ने उन पर कोई कपड़ा डाला।


कान-बाजू काट दिए 


आरोपी ने बहन के हाथ व भांजे के कान-बाजू काट दिए हैं, जो उनके शरीर से लटके हैं। जब गांव कोटला पहुंचा तो लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। फोन के 20 मिनट बाद एंबुलेंस आई। लखविंदर कहना है कि अब पंजाब में ऐसे हालात हो गए हैं कि लोग तमाशा देखते हैं और कोई किसी की मदद नहीं कर रहा है। इस संबंध में समराला एसएचओ भिंडर सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। समराला पुलिस ने पोस्टर भी जारी किया है। 

100% LikesVS
0% Dislikes