वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
यहां पर धड़ाधड़ गोलियां चल गई। गोली चलने से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। मामला, लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र से जुड़ा हैं। घटनाक्रम, सोमवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हमला करने वाले तथा घायल एक-दूसरे के दोस्त है, किसी बात की वजह से कहासुनी हुई, जिस कारण विवाद खड़ा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर सायं एक रेस्त्रां में कुछ दोस्त आपस में पार्टी कर रहे थे। खाना चल रहा था। इस बीच कुछ दोस्तों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प भी हुई। किसी तरह झगड़े को छुड़ाया गया। वहां से चल दिए। थोड़ी देर उपरांत कुछ अज्ञात हमलावर हथियारों से लैस होकर शिमलापुरी क्षेत्र पहुंच गए। वहां पर एक घर में गोलियां चलाई गई।
क्षेत्र में लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 2 की हालत गंभीर हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।