वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक कॉस्मेटिक कारोबारी का शव बाथरूम में फंदे पर लटकता मिला। मामला, लुधियाना में स्थित नीम वाला चौक का बताया जा रहा हैं। प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि कारोबारी ने एक फाइनेंसर से दुखी होकर यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। मामला, देर सायं का हैं। मरने वाले का नाम गौरव बजाज है।
जानकारी के मुताबिक,गौरव के 2 बच्चे हैं। पता चला है कि राहुल अरोड़ा नाम के फाइनेंसर से उसका (मृतक) पैसों का लेन-देन था। इसी परेशानी के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। परिजन गौरव की हालत देख अस्पताल भी लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।
धमकियां देता था था फाइनेंसर
परिवार ने बताया कि गौरव ने विशाल नाम के युवक को मनी अरोड़ा से करीब 30 लाख रुपए उधार दिलवाए थे। गौरव ने विशाल की खातिर अपने घर की रजिस्ट्री मनी के पास गिरवी रख दी। पिछले 2 से 3 महीने से गौरव परेशान था। विशाल पैसे देने से मुकर गया। विशाल ने कहा था कि मेरे घर की रजिस्ट्री रख कर आप अपनी छुड़वा ले। मनी से उन्होंने एक महीने का समय मांगा था। बुधवार को फिर सुबह मनी ने गौरव को फोन कर धमकी दी। जिसके बाद गौरव ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक वह मामले की गहनता से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की तलाश की जा रही है। इस मामले में जो भी कोई आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा। कल शव का पोस्टमार्टम होगा।