बड़ी खबर–लुधियाना का दर्दनाक सड़क हादसा….घर से निकले युवक के मुंह पर चढ़ा टिप्पर,मौत…फैक्ट्री में करता था काम पगार से चलता था घर का गुजारा…परिवार के आंखों में शेष आंसू

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।

यहां पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा बुधवार की सुबह 9 बजे का बताया जा रहा हैं। पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना के बाजरा मोड़ का हैं। टिप्पर के टक्कर से स्कूटी सवार युवक का चेहरा टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बलदेव नगर के रहने वाले तीरथ राम नामक युवक का शव थाना मेहरबान पुलिस ने सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। टिप्पर चालक को वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस हादसे के लिए टिप्पर चालक की लापरवाही सामने आई हैं। 

मृतक तीरथ राम फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। परिवार की आर्थिक हालत काफी दयनीय हैं। पता चला है कि परिवार में मृतक की पगार से घर का गुजारा चलता था। उसकी मौत की खबर जैसे ही परिवार को पहुंची तो सब एकदम सुन हो गए। मां-बाप की हालत एकदम खराब हो गई। मां बार-बार चक्कर खाकर गिर रहीं थी। कई बार बेहोश हुई। हर पीड़ित परिवार के साथ विलाप करता नजर आया। रिश्तेदार, उन्हें ढांढस देते दिखाई दिए। मां बार-बार एक ही शब्द दोहरा रही थी, कि हे-भगवान, जिस हीरे जैसे बेटे को आप ने दिया, अब उसे हमसे छीन लिया…। ये कैसा इंसाफ हैं। उसकी मेहनत की कमाई से ही तो परिवार का चलता था गुजारा….। अब कौन हम बूढ़ों का बनेगा सहारा…।

आसपास के रहने वाले लोग भी काफी शौक में हैं। क्योंकि , तीरथ राम हर किसी का शुभचिंतक था। छोटे से लेकर बड़े तक दिल से सम्मान करता था। हर किसी को सुबह घर से जाने के समय रास्ते में मिलने वाले को राम-राम जरुर कह कर निकलता था। 

टिप्पर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही से हुआ। स्कूटी सवार एकदम कायदे के हिसाब से अपना वाहन चला रहा था। पीछे से टिप्पर चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार अपना नियंत्रण खो बैठा। जमीन एक तरफ गिर गया। टिप्पर के टायर के नीचे. उसका चेहरा आ गया। बुरी तरह से कुचलने की वजह से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। टिप्पर चालक अपना वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की पहचान की जा रही हैं। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। 

50% LikesVS
50% Dislikes