एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
यहां पर बारिश की वजह से बड़ा हादसा हो गया। हादसा पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना का बताया जा रहा हैं। इस हादसे में मासूम बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तथा स्थानीय प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुट गई। हादसा शनिवार की सुबह के चार बजे के करीब का बताया जा रहा हैं। तब सारा परिवार नींद में था।
जानकारी के अनुसार, लुधियाना के थाना सलेम टाबरी इलाके के बोहरा कॉलोनी में आज तड़के साढ़े तीन बजे बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से डेढ़ साल की बच्ची और 24 साल के युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि घर में एक ही परिवार के 6 सदस्य रहते थे, विजय कुमार और उसकी पत्नी मधु, छोटा भाई नानक, 4 साल की बेटी रोशनी, 5 वर्ष की आरुषि और डेढ़ साल की आरोही किराए पर रहते थे।
तड़के परिवार घर के अंदर सोया हुआ था कि अचानक छत गिर गई, जिसके कारण डेढ़ वर्ष की आरोही और नानक की मौके पर ही मौत हो गई। शेष सभी घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
परिवार में छाया मातम का माहौल
जानकारी के मुताबिक , परिवार में मातम का माहौल छा गया। परिवार की आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं। किसी ने यह सोचा नहीं था कि उनके परिवार में इतना बड़ा विकराल भरी परिस्थितियां टूट पड़ेगी। नींद के अघोष में परिवार के दो सदस्य हमेशा-हमेशा के लिए उनके बीच से चले गए हैं। हर कोई , पीड़ित परिवार के साथ विलाप करता हुआ नजर आया। उन्हें ढांढस देते हुए यहीं कह रहा था कि भगवान की मर्जी के आगे कोई कुछ नहीं कर सकता हैं। सिर्फ अब तो हौसला ही रखना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तौर पर भी काफी कमजोर हैं। प्रशासन एवं सरकार से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक तौर पर मदद की गुहार लगाई गई।