वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
झगड़े के दौरान झूला चालक को जान से मार दिया गया। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से हैं। कथित अपराधी यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया। पुलिस पूछताछ में जुट चुकी हैं। पता लगाया जा रहा है कि कथित अपराधियों की कही मृतक के साथ पुरानी रंजिश तो नहीं थी।
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में लगे दशहरा मेले में शनिवार की रात को किश्ती वाले झूले के चालक से 2 युवकों का झगड़ा हो गया। झूले में ही उनकी मारपीट हुई और देखते ही देखते युवकों ने उसे नीचे धक्का दे दिया। चालक नरेंद्र कुमार करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा। वह लोहे की सीढ़ियों पर पेट के बल गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया।
उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित नारायणपुर के रहने वाले चंद्रमोहन उर्फ करण और काशीपुर के रहने वाले आकाश कुमार गुप्ता उर्फ भोलू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।