यू-ट्यूब से सीखा काम………………बना दिए 10 लाख नकली नोट, 2 गिरफ्तार, सरगना फरार, देश के अन्य हिस्सों से जुड़े तार

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

नकली नोट बनाने वाले 3 युवकों ने काम यू-ट्यूब से सीखा। इस बात का खुलासा पुलिस पूछताछ दौरान हुआ। गिरोह के 2 सदस्य सन्नी तथा मंदीप लुधियाना के रहने वाले हैं, जबकि, फरार सरगना बखतौर सिंह मोगा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। तीनों ही एक दूसरे के संपर्क में थे। सराभा नगर क्षेत्र में नोट छापने वाली मशीन लगाई थी। पुलिस ने 10 लाख फर्जी करंसी तथा कार बरामद की। धन-दौलत कमाने की चक्कर में इस गोरखधंधे में पड़ गए।  पकड़े गए कथित अपराधी 20-30 वर्ष के बीच बताए जा रहे हैं। पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया। 

ऐसे पकड़े गए

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला था कि शहर में एक गिरोह नकली नोट बनाने का धंधा करता हैं। टीम को इतलाह मिली कि वह सराभा नगर के रहने वाले हैं। घर के बाहर नाकाबंदी की गई। उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सरगना फरार हो गया। पूछताछ में सामने आया कि अलग-अलग सब्जी वालों को लगभग हजारों रुपए चला चुके हैं। कार अपने पड़ोसी की लेकर घूम रहे थे। उसे झूठ बोलकर आए थे कि कहीं जरूरी काम के लिए जाना हैं। 

देश में फैला हो सकता गिरोह

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरोह के तार पूरे देश से जुड़े हैं। लेकिन, इस बात की अभी किसी ने पुष्टि नहीं की। पुलिस ने फोन काल तथा लोकेशन से पता किया तो कई अन्य राज्यों में उनकी बातचीत तथा उपस्थिति नजर आई। सरगना मोगा का बताया जा रहा हैं। बखतौर इस गैंग में काफी सक्रिय तथा शतिर बताया जा रहा हैं। उसके पकड़े जाने पर पुलिस को अहम सफलता हासिल हो सकती हैं। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दबिश दे रही हैं।  

50% LikesVS
50% Dislikes