वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक विधवा इंगलैंड मूल की रहने वाली भारतवंशी के साथ दुष्कर्म , लाखों की ठगी करने का संगीन आरोप लगा हैं। यह आरोप एक निजी बैंक में बड़े पद का अधिकारी होने का दावा करने वाले पर लगा हैं। फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच आरंभ कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से भी वायरल हो रहा हैं। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से जुड़ा हुआ हैं।
एनआरआई महिला की शिकायत के मुताबिक, वह इंगलैंड की रहने वाली हैं। पति का देहांत हो चुका हैं। दूसरी शादी के लिए डेटिंग एप के माध्यम से एक व्यक्ति के संपर्क में आई। वह किसी निजी बैंक में बड़े पद होने का दावा करता था। बातचीत आरंभ हुई। आरोप लगाए कि कई बार , उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
अब कुछ समय पूर्व , उससे पैसे की मांग करने लग पड़ा। उसने लगभग 35 लाख देने की मांग की। इसे पूरा नहीं कर पाई तो मुलाकात बंद कर दी। रिश्ता तोड़ दिया। जब, उसके बारे पता लगाया तो सामने आया कि वह पूर्व में ही शादीशुदा था। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर यह बात भी बोली कि कई बार पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। किसी ने उसकी नहीं सुनी। इतना ही नहीं, सीएम भगवंत मान से भी इंसाफ की गुहार लगा चुकी हैं।
उधर, इस मामले की जांच करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत उनके पास आ चुकी हैं। मामले के हर पहलू की जांच शुरु हो चुकी हैं। अगर किसी के खिलाफ आरोप साबित होते है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। महिला को जरुर इंसाफ मिलेंगा। पुलिस हर समय उसके साथ हैं।