सेवानिवृत्त पुलिस दरोगा की शर्मनाक करतूत….प्रेमिका को बीयर पिलाई, शारीरिक संबंध बनाया फिर बोतल से फोड़ दिया सिर, मौके से फरार

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 

इस बार सेवानिवृत्त पुलिस दरोगा की दादागिरी का किस्सा सामने आया। मामला, पंजाब के खन्ना शहर से जुड़ा हैं। उक्त कथित अपराधी पर अपनी प्रेमिका के सिर बोतल से सिर फोड़ने तथा शारीरिक संबंध बनाने का संगीन आरोप लगा हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सेवानिवृत दरोगा अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि, पीड़ित महिला पुलिस की ढीली कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। 

यह था पूरा प्रकरण

पीड़ित महिला को कथित अपराधी अपनी में एक निजी होटल ले गया। वहां पर दोनों ने बीयर का सेवन किया। किसी बात को लेकर पीड़ित महिला के साथ झगड़ा करने लग पड़ा। महिला के सिर पर बीयर से वार कर दिए। आरोप लगा कि महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप लगा है कि महिला का पर्स लेकर अपराधी फरार हो गया। कितने पैसे थे, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई। महिला को लोगों ने अस्पताल भर्ती कराया। 

मामला दर्ज

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सूचना मिलने पर उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित महिला के बयान पर अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी कभी भी हो सकती हैं। 

ऐसे संपर्क में आई पीड़ित महिला

पीड़ित महिला ने बताया कि वह कथित अपराधी के संपर्क में पिछले 12 वर्ष से थी। वह किसी मामले संबंध में शिकायत दर्ज कराने थाना आई थी। तब दरोगा सिपाही था। पूर्व में भी कई बार उस पर हमला कर चुका हैं। 

67% LikesVS
33% Dislikes