एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।
यहां पर खाकी के खिलाफ काफी संगीन आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली एक महिला बताई जा रही हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक पुलिस दरोगा द्वारा मारपीट करने के उपरांत कपड़े फाड़ दिए, जबकि, पुलिस का आरोप है कि महिला ने उसके साथ मारपीट की तथा उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया गया। मामला, पंजाब के लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा हैं। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम की तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। किसी बड़े पुलिस अधिकारी का इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया, जबकि, पुलिस सूत्रों से पता चला महिला समेत 2 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
क्या था पूरा प्रकरण
जानकारी के मुताबिक, शहर के एक क्षेत्र में दो पक्ष में किसी बात को लेकर बहस बाजी हो जाती हैं। संबंधित थाना पुलिस के प्रभारी अपनी पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे जाते है। समय तकरीबन मंगलवार की रात्रि 11 बजे के बाद का था। महिला पुलिस के एक बड़े अधिकारी के साथ उलझ पड़ती हैं। इतनी देर में दोनों तरफ से धक्का मुक्का आरंभ हो जाती हैं। बीच बचाव किया जाता हैं। महिला तथा उसके अन्य साथी को पुलिस पकड़ कर ले जाती है।
महिला का आरोप
आरोप लगाया कि पुलिस के एक अधिकारी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इतना ही नहीं, उसके कपड़े फाड़ दिए जाते हैं। धक्का मुक्की की जाती है। हालांकि, उनका कोई कसूर भी नहीं था। पुलिस ने एक बात भी नहीं उनकी सुनी। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हैं। जांच-पड़ताल से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। महिला को महिला पुलिस अधिकारी ही पकड़ सकती है, ना कि पुरुष पुलिस अधिकारी। सरासर कानून के खिलाफ कार्रवाई हैं।
पुलिस दरोगा का आरोप
हम किसी मामले को लेकर दबिश देने गए थे। इतने में हमारी पुलिस टीम ने देखा कि रास्ते में दो पक्ष बहसबाजी कर रहे हैं। पुलिस होने के नाते मामले के बारे जानकारी हासिल करने के लिए रुके। महिला तथा उसका अन्य साथी , उनके ऊपर हमला कर देते है। बीच बचाव के लिए महिला को ऐसा करने से कई बार रोका गया। ऊपर से महिला द्वारा उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया। फिलहाल, महिला सहित 2 को हिरासत में लिया गया। कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। महिला द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।