CRIME-लुटेरी हसीना……अगर लिफ्ट मांगे तो मत देना नहीं तो लूट लेंगी….अब तक एक दर्जन से करीब हुए लोग शिकार…..पुलिस के हाथ खाली

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 


लुटेरी हसीना द्वारा राहगीरों से लिफ्ट मांग कर उन्हें लूटने का मामला सामने आया है। लुधियाना-दिल्ली हाईवे लाडोवाल के पास जंगल पड़ते हैं। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच आरंभ कर दी। 


बैंक में कार्यरत रोहित ने बताया कि वह जालंधर से ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। लाडोवाल के पास एक महिला ने उसकी कार रुकवाकर लिफ्ट मांगी। महिला ने बताया कि उसे अस्पताल में जाना है। इसलिए वह उसे आगे छोड़ दे। उसने महिला को कार में बैठा लिया। कार में बैठने के बाद महिला उससे अश्लील बातें करने लगी। जब वह उसकी बातों में नहीं फंसा तो उसने उसके पेट पर चाकू लगा दिया।


इस दौरान महिला ने कहा कि तेरे पास जो कुछ है निकाल। वरना चाकू मार दूंगी। इसके बाद महिला ने उसके गले में पहनी सोने की चेन, ब्रेसलेट और सात हजार नकदी छीन ली। इसके बाद वह फरार हो गई।
पीड़ित रोहित ने घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के हुलिये की बारे में पूछताछ की है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।

100% LikesVS
0% Dislikes