वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
महिला को अगवा कर आधा दर्जन ने एक होटल में कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मोबाईल की लोकेशन से महिला को बचा लिया। जबकि, कथित अपराधी फरार होने में कामयाब रहें। पुलिस ने जिला तरनतारन के रहने वाले मस्कीन तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी निरंतर जारी है। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की।
जानिए, क्या था पूरा मामला
पीड़त महिला ने बताया कि वह वैवाहिक है। एक माह पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से कथित अपराधी मस्कीन के साथ दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले उसे मुलाकात के लिए बुलाया। बाहर एक कार खड़ी थी। जब कार में बैठी तो उसे दूर ले गए। पठानकोट के एक होटल में ठहराया। वहां पर उसे अगवा कर पूर्ण रुप से बांध दिया गया। कहीं उसकी आवाज बाहर न चले जए। कथित अपराधियों ने बारी-बारी उसके सामूहिक दुष्कर्म किया। लगातार कई दिन यह प्रयास चलता रहा। कई बार विरोध किया, एक भी नहीं चलने दी। एक दिन बड़ी मुश्किल से मोबाईल हाथ लगा तो परिवार को इतला दी।
परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में काफी गंभीरता दिखाई। साइबर सेल की टीम की मदद से मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया गया। पता चला कि लोकेशन पठानकोट के एक होटल का है। एक विशेष टीम लुधियाना से रवाना हुई। स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में दबिश दी गई। कथित अपराधियों को पता चला तो पिछले दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने सही सलामत महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया। पीड़त महिला का मेडिकल हो चुका है। रिपोर्ट आना शेष है।
एक टीम तरनतारन रवाना
पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि एक टीम को कथित अपराधियों के घर जिला तरनतारन रवाना कर दी गई। गुप्त सूचना मिली है कि वे लोग वहां छिपे हुए है। इनका आपराधिक रिकार्ड के बारे भी पता लगाया जा रहा है। पिछले समय में कोई मामला तो नहीं दर्ज है। स्थानीय पुलिस की मदद भी ली जा रही है। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रहे है। पीड़ित परिवार ने सरकार तथा पुलिस से इंसाफ की मांग की ।