LUDHIANA…इस आप नेता की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज, अब घर से फरार

FRAUD SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

लुधियाना के सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी समेत 7 लोगों के खिलाफ ने सुधार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह की कोठी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाजायज कब्जा करने को कोशिश की। गुरप्रीत कौर गुरी ने इसी बजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह के खिलाफ 20 अगस्त को शारीरिक छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। 

हालांकि एनआरआई के मामले में अदालत से जमानत मिल गई थी। इसके बाद उनके बेटे संदीप सिंह जगपाल से कनाडा के मिसिसॉगा से जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को ईमेल पर शिकायत भेज कर कोठी पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।


पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर थाना सुधार में गुरप्रीत कौर गुरी निवासी सहौली, अरविंद कुमार राय निवासी बिहार, जय कृष्ण साहनी निवासी बिहार, चंदन साहनी निवासी बिहार, हरजीत सिंह, बलवीर सिंह निवासी चौकीमान जगरांव और सुखदेव सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ धारा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।


थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हो गए और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह ने विधायक पठान माजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी से पारिवारिक संबंध होने के चलते सुधार के घुमाण चौक स्थित करोडों की कोठी की संभाल का जिम्मा दे रखा था। आरोपियों ने कोठी पर कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।


गौरतलब है कि सनौर विधानसभा से आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह पर आरोप लगाए थे कि वहां पर बुरी नजर रखता है। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम 5 बजे के करीब कोठी में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। उसने बुरी नियत के साथ शरीर को छुआ। विरोध करने पर वह वहां से चला गया। आरोप लगाया कि एनआरआई नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर टॉर्चर किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes