LUDHIANA BREAKING—-नशे में डूबा पंजाब…….2 जिंदगियां फिर से उजड़ी, इकलौते चिराग थे परिवार के लिए……सरकार से मांग रहे रहम की भीख..

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

नशे में 40 फीसद से ऊपर राज्य का युवा डूब चुका है। खासकर, चिट्टे तथा नशे के टीका ने तो आए दिन युवाओं की जिंदगी छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सरकार के दावे एकदम खोखले ही दिखाई दे रहे है। पुलिस का डंडा तो तस्करों के आगे एकदम झुक चुका है। ताजा उदाहरण, पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आई। वहां पर 2 जिंदगियां नशे की वजह से चली गई। एक का शव सतलुज दरिया के पास तथा दूसरे का रेल लाइन के पास मिला। दोनों की एक समान बात रही कि पास में नशे का टीका पाया गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों मामले में मृत्यु के पीछे कोई कारण नहीं बताया। वह मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। कहीं न कहीं, इन मामलों को लेकर प्रदेश की आप सरकार तथा पुलिस के खिलाफ बड़ा प्रश्न खड़ा कर गई। जिसका जवाब मिलना शायद इतना आसान नहीं होगा। 

पुलिस को सतलुज दरिया के पास एक अज्ञात युवा का शव हासिल हुआ। पास में नशे का टीका था। किसी प्रकार से कोई पहचान दस्तावेज हासिल नहीं हुआ। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया। पास में मोटरसाइकिल खड़ा मिला। मालूम हुआ कि मरने वाला का हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। नशा कहां से युवा लेकर आया। इन सब के सवाल ढूंढने के लिए पुलिस जांच में जुट चुकी है। सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। पुलिस मान कर चल रही है कि इससे उन्हें केस सुलझाने में आसानी हो सकती है। फिलहाल क्षेत्र के आस पास दहशत का माहौल है। कुछ लोग इस बात का भी दावा कर रहे है कि यहां पर नशा काफी आसान तरीके से उपलब्ध हो जाता है। पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है। 

मॉडल टाउन एरिया में एक युवक बेसुध पड़ा किसी राहगीर को दिखाई दिया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर की मदद से उसे चेक कराया तो मृत पाया गया। पास में एक नशे का टीका हासिल हुआ। पहचान दस्तावेज के आधार भगत सिंह एरिया के रहने वाले जतिन मेहरा के तौर पर हुई। पिता की मृत्यु हो चुकी है। कुल 3 भाई है। मरने वाला सबसे बड़ा था। किसी जगह काम करता था। परिवार ने जतिन का नशे का आदी होने की बात सिरे से नकार दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं किया।  

100% LikesVS
0% Dislikes