वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
यहां के एक मैरिज पैलेस में ताबड़तोड़ चल गई। लगभग आधा दर्जन से ऊपर गोलियां चली। इस गोली में एक गंभीर घायल हो चुका है। वारदात लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर स्थित एक मैरिज पैलेस की बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोलियां चलाने वालों की कुल संख्या 5 के बीच थी। शराब में टल्ली थे, डीजे पर गाने को लेकर विवाद हुआ। गोली लड़की पक्ष के सदस्य को लगी। पुलिस ने पैलेस को सील कर दिया। खाली होल कितने बरामद हुए। इस बात की पुष्टि पुलिस ने नहीं की। मामला किस-किस के खिलाफ दर्ज किया गया, उस बारे पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एकदम खुशियां मातम में बदल चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, पक्खोवाल में स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी का समागम था। शादी में खूब शराब चल रही थी। इसमें एक युवाओं का टोला शराब में पूरी तरह से टल्ली हो गया। स्टेज पर डीजे के गीत पर थिरकने लगे। इस बीच इन्होंने डीजे वाले को अपनी पसंद का गीत लगाने के लिए बोला। किसी बात को लेकर वे लोग डीजे वाले से उलझ गए। सभी के हाथ में हथियार थे। उन्होंने गोलियां चला दी। गोली सीधे लड़की पक्ष के एक युवक की छाती के पास लगी। एकदम जमीन पर गिर गया।
पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाजें आने लगी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस के बड़े अधिकारियों सहित काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। घायल को किसी प्रकार से अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि घायल का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है। हालत ठीक है या फिर नाजुक, चिकित्सक इस बारे अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाए।
उधर, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि गीत के विवाद को लेकर गोली चली है। एक घायल है। गोली चलाने वालों की पहचान हो चुकी है। शराबी हालत में है या नहीं, मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई कर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। मैरिज पैलेस के बाहर हथियार प्रतिबंध है के बारे नोटिस बोर्ड नहीं लगा था।