LUDHIANA BREAKING–सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा विस्फोट, दुकानदार सहित कुल 5 झुलसे….अफरा-तफरी का माहौल, प्रशासन जांच में जुटा

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर बहुत बड़ा हादसा हो चुका हैं। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना की गोविंदपुरा मार्केट का बताया जा रहा हैं। सिलेंडर फटने की वजह से 5 लोग झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया। हादसा, वीरवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं। पुलिस-प्रशासन की अलग-अलग टीम हादसा स्थल पहुंच गई। आसपास दहशत का माहौल हैं। पता चला है कि क्षेत्र में कई अन्य दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा हैं। फिलहाल, प्रशासन के किसी बड़े अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया। अफरा-तफरी का माहौल बताया जा रहा हैं। 

जानकारी के अनुसार, मार्केट में एक चाय की दुकानदार चाय बना रहा था। दुकान के भीतर 4 ग्राहक उपस्थित थे। एकदम सिलेंडर में विस्फोट हो गया। देखते ही देखते चारों तरफ आग ही आग फैल गई। मौके पर लोगों ने बड़ी मुश्किल से दुकानदार तथा भीतर ग्राहकों को बाहर निकाला। तब तक वे लोग बुरी तरह से झुलस गए थे।

उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। प्रशासन तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई। आर्थिक नुकसान कितना हुआ, इस बारे कोई स्पष्ट नहीं हो पाया। क्षेत्र की आसपास दुकानों की आग दमकल विभाग बुझाने में जुट चुके हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस बारे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes