वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब में व्यापारी लोग बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कैसे लुधियाना शहर के एक व्यापारी को सरेआम अगवा कर लिया जाता है। पुलिस की भनक लगने पर , उसे गोलियां मार दी जाती हैं। अस्पताल में दाखिल संभव जैन की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली हैं। फिलहाल, कथित अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा हैं। वारदात, शुक्रवार की बीती रात्रि की बताई जा रही हैं। प्राथमिक जांच पड़ताल में ,सामने आया कि फिरौती के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शहर के बहुत बड़े कारोबारी संभव जैन को शुक्रवार की देर रात्रि सरे बाजार से अगवा कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अगवा करने वाले कार में सवार थे। उनकी कुल संख्या 4 से 5 बताई जा रही हैं। हाथ में पिस्टल थी। जैसे ही अगवा किया गया तो बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। किसी तरह पुलिस को फोन पर सूचित किया गया। संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया।
सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले किसी कथित अपराधी की पहचान नहीं हो पाई। पता चला कि सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। कुछ घंटो उपरांत परिवार को अगवा करने वालों का फोन आया। 1 करोड़ से ऊपर की रंगदारी मांगी गई। पुलिस की भनक लगने पर अगवाकारियों ने कारोबारी को गोली मार दी। मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों के मुताबिक, गोली जांघ पर लगी हैं। अब हालत खतरे से बाहर हैं। पुलिस की पकड़ से कथित अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। अब तक किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई। जबकि, पुलिस दावा इस बात का जरूर कर रही है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विभिन्न पुलिस की टीम, इस केस पर काम कर रही हैं।