MURDER OR SUICIDE—पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटका मिला…….कुछ समय पहले पिता की हुई थी मौत…..मां का रो-रोकर बुरा हास

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

20 वर्षीय पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, हरमनजीत पंजाब पुलिस की ट्रेनिंग कर रहा था। पिता की मौत के बाद उसे पंजाब पुलिस में करीब 5 महीने पहले नौकरी मिली थी। शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रो-रोकर मां का बुरा हाल हैं। आशंका, इस बात की भी जताई जा रही है कि मामला हत्या से भी जुड़ा हो सकता हैं। फिलहाल, किसी ने इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं। इसमें सब स्पष्ट हो जाएगा। 

पुलिस ने जानकारी दी कि हरमन के पिता पुलिस में थे। उनके देहांत के उपरांत हरमन को सिपाही की नौकरी मिली। करीब 5 माह से पुलिस ट्रेनिंग पर था। इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह अक्सर परेशान रहता था। इसके पीछे की वजह पिता की मृत्यु के बारे पता चला हैं। पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की। हत्या के बारे कोई सुराग तो सामने नहीं आया। जांच-पड़ताल हर पहलू पर जारी हैं। साफ स्पष्ट रिपोर्ट के उपरांत ही हो पाएगा। 

उधर, पता चला है कि हरमन परिवार में अकेला भाई था। मां का रो-रोकर बुरा हाल हैं। बार-बेहोश हो रही हैं। परिजन आपस में विलाप करते दिखाई दिए। पुलिस विभाग ने परिवार के साथ संवेदना जताई। 

100% LikesVS
0% Dislikes