वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति को मौत के घाट उतार दिया। मामला, पंजाब के लुधियाना से जुड़ा हैं। बताया जा रहा है कि कथित अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिवाली वाले दिन दिया। करंट देकर तड़पा तड़पा कर मृतक को मारा गया। पटाखों की आवाज की वजह से मृतक की आवाज दब गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमी गोपाल कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए
विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता के साथ हुई थी। दोनों भोला कॉलोनी इलाके में रहते थे। इसी दौरान रंजीता के गोपाल के साथ प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में विनोद को पता चल गया था जिस कारण 6 महीने से वह परेशान था। विनोद ने इस बारे में अपने भाई से भी बात की थी ताकि वह रंजीता को समझा सके। दिवाली वाली रात इसी बात को लेकर विनोद और रंजीता के बीच में फिर से विवाद हो गया।
इसी दौरान रंजीता ने आरोपी गोपाल कुमार को बुला लिया और वहां तीनों में कहासुनी हो गई।