VIRAL-VIDEO..महज 20 रुपये के फटे नोट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक हिंसक झड़प में तब्दील

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के हैबोवाल इलाके से सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां हो गया। हैबोवाल में भूरीवाला गुरुद्वारा के पास स्थित एचपी (HP) पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब 2:30 बजे तेल डलवाने आए कुछ युवकों ने फटे नोट को लेकर पंप कर्मचारियों के साथ तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी।विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने अपने साथियों को थार (Thar) गाड़ी से मौके पर बुला लिया,जिन्होंने आते ही पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला बोल दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। सरेआम हुई इस मारपीट के कारण पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे वहां मौजूद अन्य ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मारपीट के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि, बाद में आरोपियों के परिजनों ने पंप पर पहुंचकर माफी मांगी और करियर का हवाला देते हुए राजीनामे की गुहार लगाई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है।

महिला कर्मचारी रितु ने इस पूरी घटना की आंखों देखी आपबीती साझा की

पेट्रोल पंप पर मौजूद चश्मदीद महिला कर्मचारी रितु ने इस पूरी घटना की आंखों देखी आपबीती साझा की है। उसका कहना है कि दो युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी में 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल डलवाया। जब भुगतान की बारी आई तो उनके पास 20-20 रुपये के तीन नोट (कुल 60 रुपये) थे, जो बुरी तरह से फटे हुए थे।

महिला कर्मचारी रितु

महिला कर्मचारी रितु

युवक आगबबूला हो गया और बहस करने लगा

जब पंप कर्मी ने फटे नोट लेने से मना किया और उन्हें बदलने को कहा, तो युवक ने कहा कि उसके पास और पैसे नहीं हैं। इस पर कर्मचारी ने शांति से कहा कि आप बाऊ जी (मालिक) को नोट दिखा लो, अगर वो इसे स्वीकार कर लेंगे तो हम भी ले लेंगे। यह बात सुनते ही युवक आगबबूला हो गया और बहस करने लगा।

बिना कुछ पूछे सीधा पंप कर्मी पर हमला कर दिया

गुस्साए युवक ने फोन करके अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में थार (Thar) गाड़ी में सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही बिना कुछ पूछे सीधा पंप कर्मी पर हमला कर दिया। रितु के अनुसार, हमलावरों ने कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, पीछे से उसके बाल खींचे और माथे पर चोटें पहुंचाईं। जब पंप के मालिक ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो हमलावर लड़के वहां से भाग निकले।

माता-पिता पेट्रोल पंप पर पहुंचे

घटना के कुछ देर बाद आरोपी लड़कों के माता-पिता पेट्रोल पंप पर पहुंचे। परिजनों ने लड़कों की गलती मानते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने प्रबंधन से अपील की कि वे इस मामले को पुलिस केस में न बदलें क्योंकि इससे उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य खराब हो जाएगा। फिलहाल, परिजनों के दबाव के चलते दोनों पक्षों के बीच राजीनामे (समझौते) को लेकर बात चल रही है।###USA###UK###VIRAL-VIDEO-LUDHIANA-NEWS###CANADA###@

100% LikesVS
0% Dislikes