इंसानियत हुई शर्मासार…….लोगों ने कानून लिया अपने हाथ, बाइक चोर पकड़ पोल से बांध खूब पीटा, फिर किया कानून के हवाले….जांच-पड़ताल में एक निकला एचआईवी ग्रस्त

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।

लोगों ने बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को पकड़ा। मामला पंजाब के जिला लुधियाना से जुड़ा हैं। दोनों को लोगों ने पोल से बांधा, फिर जमकर धुनाई की। सारी घटनाक्रम की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। पकड़े गए दोनों चोर चिट्‌टा का सेवन करने के आदि हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक चोर ने बताया कि वह एचआईवी से ग्रस्ति है।

यह था पूरा मामला


गुरुवार को दोनों इलाके की रेकी कर रहे थे। इस बीच एक बाइक को उन्होंने चाबी लगाई। पल भर में बाइक का हैंडल खोल लिया। जैसे ही वह बाइक लेकर फरार होने की कोशिश करने लगे तो लोगों ने उन्हें दबोच लिया।


इलाके के लोगों ने पहले हुई बाइक चोरी की सीसीटीवी भी मौके पर चेक की। पिछले दिनों हुई बाइक चोरी में दोनों नजर आ रहे थे। जिसके बाद लोगों ने जमकर इनकी मारपीट की और फिर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes